Wednesday, 27 November 2019

"85 के दादाजी" और "गूगल का पैसा"

"85 के दादाजी" और "गूगल का पैसा"
85 के दादाजी
"कुछ काम कर भी लिया करो, सारा दिन मोबाईल में लगे रहते हो" अचानक पीछे से सन्नाटे को चीरती हुई एक आवाज मेरे कानो तक पहुंची | पीछे देखा तो दादाजी जो कि 85 साल के थे, वो मेरे पीछे खड़े थे | मेने कहा दादाजी में ऑनलाइन काम कर रहा हूँ यही मेरा काम है | "ये भी कोई काम है, में बुजुर्ग भले ही हो गया हूँ पर बेबकुफ़ नही जो इन बचकानी बातों को सही मान लूँ | अरे बाहर जाओ कोई नोकरी करो, व्यापार करो जिससे चार पैसे हाथ में आये | अब उठता है की लगाऊ दो चार, एक कान से सुनते है और दुसरे कान से बाहर निकाल देते है आजकल के बच्चे | तेरे बाप की हिम्मत नही होती थी, मुझसे बात भी करने की | समझ में आ रहा है कुछ |
में उनके बड़ते गुस्से को देखता ही रह गया, आखिर इस ऑनलाइन के व्यापार को कैसे समझाऊ | मेने बड़ी धीमी आवाज में कहा दादाजी गूगल देता है पैसा काम करने के लिए | "गूगल कौन है ये नालायक" बुला इसे मेरे पास, जो बच्चो को  मोबाईल चलाने के पैसे दे रहा है | बड़े बाप की औलाद है क्या ये, तू बुला अभी उसे |
मेरी समझ में नही आ रहा था आखिर दादाजी को कैसे समझाऊ, मेने कहा गूगल कोई आदमी नही एक कम्पनी है, जो अलग अलग तरह के काम करवा कर पैसे देती है | "वो कैसे जरा समझा मुझे" इतना कहकर दादाजी मेरे सामने रखी कुर्सी पर बैठ गये | 

गूगल का पैसा

अब समझाना तो था ही तो समझाना शुरू किया मेने कहा दादाजी आप पहले क्या काम करते थे, "प्रिटिंग प्रेस थी पर  वो तो बहुत पहले हुआ करती थी" उससे इसका क्या मतलब | मेने कहा आपसे लोग अपनी दुकान का प्रचार करवाने के लिए पम्पलेट छपवाते थे, क्यूंकि लोगो को पता चले की कोई दुकान है जो सामान बेचती है |
लेकिन उनकी सबसे बड़ी दिक्कत ये आती थी, कि आखिर उन पर्चो को कहा चिपकाया जाये, जिससे लोगो की नजर उस पर पड़ सके | उदहारण के तौर पर  दीवारों पर, या अखवारों में लेकिन उसका भी भरोसा नही की वो पर्चा लोगों की निगाह में आ पाए | अगर ऐसा हो की कोई एसी दीवार बना दी जाये, जिसे लोग हमेशा ही देखते हो, लोग उसे पसंद करते हो , अगर ऐसा हो जाये तो| "अगर ऐसा हो जायेगा तो लोग उस दीवार पर पोस्टर पर्चे लगाने के लिए टूट पड़ेंगे | मगर एसी दीवार होगी कोनसी,  दादाजी ने बड़ी उसुकता से पूछा |
दादाजी वो दीवार है इन्टरनेट की दीवार, यहाँ पर करोड़ो लोग आते है  अपना समय बिताते है | मेनें भी इस इंटेरनेट की दुनिया में अपनी एक दीवार बना ली है, जिसे blogger कहते है |
इस दीवार में जिन्दगी, दुनियां , हंसी-मजाक , सुख-दुःख, की बात लिखता हूँ | जो लोगों को बहुत पसंद आती है | चूँकि मेरी इस दीवार को देखने वालो की संख्या ज्यादा है तो कंपनी वाले चाहते है की मेरी इस दीवार पर उनके प्रचार के पोस्टर लगाये जाये | पर न तो मुझे पता है की कोनसी कंपनी अपना पोस्टर लगवाना चाहती है और न कंपनी को पता है की किसकी दीवार को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आते है | तो दादाजी यहाँ से शुरुआत होती है गूगल की, जो की कंपनी और मेरे बीच की कड़ी है |कंपनी गूगल को अपना विज्ञापन देती है और गूगल मुझे उस कंपनी का विज्ञापन है | और जो पैसे कम्पनी इस काम के लिए देती है उसमे से कुछ गूगल अपने पास रखता है और कुछ हमें देता है | हैं न दादाजी नए ज़माने का डिजिटल काम |
दादाजी - बेटा काम तो अच्छा है पता हो नही था ऐसा भी कोई काम होता है | फिर भी अपनी सेहत का ख्याल रखना न भूलना, जान है तो जहान है | और दादाजी वहां से जाने लगे , जाते जाते ददजी ने १ बात पूछी बेटा क्या में भी बना सकता हूँ एसी डिजिटल दीवार , मेने कहा हा क्यों नही दादाजी | लेकिन आप किस लिए बनाना चाहते है | " पैसो के लिए तो बिलकुल नही, बस अपनी जिन्दगी की लम्हों को लोगों तक पहुचाने के लिए |
दादाजी ने एक आह भरी और कमरे से निकल लिए .........|

                                                                                                                            -  अतुल गुप्ता 

No comments:

Post a Comment